@शब्द दूत ब्यूरो (30 जनवरी 2023)
सोशल मीडिया पर एक बार फिर उत्तराखंड के एक वृद्ध व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महाराष्ट्र के सावनेर जिले के किसी व्यक्ति ने बनाया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वायरल हो रहे वीडियो में वृद्ध का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है साथ यह भी कि वह अपने आप को बागेश्वर का निवासी बता रहे हैं। वीडियो जिस व्यक्ति ने बनाया है उसने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई आखिर क्या है?
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal




