*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*२७ जनवरी २०२३*
सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – षष्ठी दिन – ०३:०१ मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – रेवती रात्रि – १२:११ मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – सिद्ध रात्रि – ०७:०१ मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – समाप्त रात्रि – १२:११ मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रात्रि – १२:११ मि. तक मूल का उपरांत अश्विनी का है।
चंद्र राशि – मीन रात्रि – १२:११ मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – श्रवण।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४१ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२७ मि.।
व्रत – दारिद्र्यहरण एवं मंदार षष्ठी।
पर्व – दारिद्र्यहरण एवं मंदार षष्ठी
आज विशेष
दारिद्र्यहरण षष्ठी (स्कन्द पुराण) शिव जी एवं मां भगवती की पूजा करके दारिद्रयदहन स्तोत्र का पाठ करने से दरिद्रता का नाश होता है,मंदार षष्ठी (भविष्योत्तर पुराण) मंदार वृक्ष का पूजन करना उत्तम होता है,शीतला षष्ठी (बंगाल),पंचक समाप्त रात्रि – १२:११ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन-रात,सर्वार्थअमृत सिद्धि एवं रवियोग रात्रि – १२:११ मि. तक,शुक्र व नंदा के संयोग से सिद्धयोग दिन – ०३:०१ मि. तक।
कल विशेष
अचला सप्तमी,रथसप्तमी,आरोग्य सप्तमी,सूर्यरथोत्सव,मन्वादि सप्तमी,निरोगी रहने हेतु अरुणोदय में स्नान करके भगवान सूर्य का पूजन करना चाहिए,भद्रा स्वर्ग की दिन – ०२:०५ मि. से रात्रि ०१:५२ मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज दिन सामान्य है परन्तु आपको सावधानी बरतनी होगी।अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं।क्रोध करने से बचें।मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।जीवन साथी से प्रेम का व्यवहार करें। कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जिनसे आपको परेशानी आ सकती है।
वृष राशि – आज अपने कार्य पूरे करने हेतु दूसरों को दुखी करना उचित नहीं है।समाज में प्रतिष्ठा मिलने वाली है।धन लाभ का योग रहा है। अधिक लालच में मत पड़ें उचित नहीं है।
मिथुन राशि – आज स्वयं से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें। कुछ रचनात्मक करने का दिन है। दैनिक कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परन्तु जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। आपकी राशि में कर्म प्रधान है अतः आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
कर्क राशि – आज अचानक यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक तौर पर दिन शुभ है। धन अर्जित करने का अवसर मिलेगा परन्तु दिन थकान भरा हो सकता है ।कोई करीबी मित्र आपके कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहा हैं।
सिंह राशि – आज दोपहर तक कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दोपहर बाद एक बार फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे और ग्रहों के योग से आर्थिक लाभ का अवसर बनेगा।मन को एकाग्र रखें। रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है।
कन्या राशि – आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारीयों को सामान्य लाभ का योग बन रहा है।कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
तुला राशि – आज आपको भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए। स्वयं से बातें करने का दिन है और कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है तथा अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है। कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तरक्की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। लेखन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि – आज आपको क्रोध से बचना चाहिए अतः वाणी में मधुरता बनाए रखें और स्वभाव में सरलता। जितना सम्मान दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान मिलने वाला है। खर्च का योग दिखाई दे रहा है। विवेक और धैर्य आवश्यक है। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें।
धनु राशि – आज आर्थिक लाभ का योग है। कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे भविष्य तक लाभ मिलता रहेगा। दूसरों पर शीघ्र ही विश्वास नहीं करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।तेज गति से दूर रहें और सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।
मकर राशि – आज दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा अतः जीवन साथी से मन की बातें कीजिए इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को सुनेंगे। भाग्य आपके साथ है। दिन में कुछ घटनाएं आपके हित में रहेंगी और आपको लाभ देने वाली होंगी।
कुम्भ राशि – आज कोई पुराना मित्र परेशानी का कारण बन सकता है।अचानक यात्रा का योग भी बन रह है जो आपके लिए फायदेमंद है और इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। खरीदारी करते समय सावधानी बरतें अतः जो सामान आपके पास हैं उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें।
मीन राशि – आज थोड़ी सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से धन अर्जित कर सकते हैं। किसी ऐसे मित्र से मुलाकात हो सकती है जो मन को प्रसन्न कर देगा जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।श्रम और विवेक से ही सारे काम बनने वाले हैं।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-०९९५६६२९५१५
०८३१८७५७८७१