Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*१६ जनवरी २०२३*

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – नवमी दिन – ०१:४१ मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – स्वाती दिन – ०२:३२ मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – शूल रात्रि – ०४:२८ मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – ०१:१० मि. से है।
मृत्युबाण – रात्रि – ०१:२७ मि. तक है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से दिन – ०९:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४६ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२२ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

अन्वष्टका श्राद्ध,भद्रा पाताल की रात्रि – ०१:१० मि. से,यायी जययोग दिन – ०१:४१ मि. तक,यमघंट योग दिन – ०२:३२ मि. से,मृत्युबाण समाप्ति रात्रि – ०१:२७ मि. पर।

कल विशेष

भद्रा पाताल की दिन – १२:४० मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें।रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। पुराना लेन-देन होगा।

वृष राशि – आज व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि – आज मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा।

कर्क राशि – आथ आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।

सिंह राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

कन्या राशि – आज अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं अतः ध्यान दे कर कार्य करें।जीवनसाथी के सहयोग कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

तुला राशि – आज मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आयगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

मकर राशि – आथ सेना व प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं।

कुम्भ राशि – आज अपने सम्पर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मीन राशि – आज यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

   

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-