@शब्द दूत ब्यूरो(06 जनवरी 2023)
नई दिल्ली। आज देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति का शर्मनाक चेहरा देखने को मिला। यहाँ आज दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए हो रहे चुनाव के बीच एमसीडी सदन में ही आप और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट के कारण बिना मेयर के चुनाव के ही सदन को स्थगित करना पड़ा। अब आगामी सदन की तारीख को दिल्ली मेयर का चुनाव होगा, जिसकी तारीख उपराज्पाल विनय कुमार सक्सेना तय करेंगे। देश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मेयर के चुनाव में ऐसा हंगामा हो कि सदन ही स्थगित करना पड़े।
बता दें कि हंगामा मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने के नाम पर हुआ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

