*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*31 दिसंबर 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – नवमी रात्रि – 10:47 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – रेवती दिन – 04:33 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – परिघ दिन – 01:15 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – समाप्त दिन – 04:25 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 04:25 मि. तक उपरांत अश्विनी का है।
चंद्र राशि – मीन दिन – 04:25 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से – 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
पंचक समाप्ति दिन – 04:25 मि. पर,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग रात्रि – 10:47 मि. तक,यायी जययोग दिन – 04:25 मि. तक,रवियोग दिन – 04:25 मि. से।
कल विशेष
साम्ब दशमी,सूर्य पूजा उड़ीसा में,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 04:23 मि. तक,रवियोग पूरे दिन रात,यायी जययोग रात्रि – 10:18 मि. से,ईस्वी सन् – 2023 प्रारंभ।
राशिफल
मेष राशि – आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
वृष राशि – आज आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि – आज समय रहते आवश्यक दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।
कर्क राशि – आज न चाहते हुए भी अनचाहे कार्य करना होगा। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।
सिंह राशि – आज कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।
कन्या राशि – आज परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।
तुला राशि – आज दिन अनुकूल रहेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि – आज दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
धनु राशि – आज निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
मकर राशि – आज रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
कुम्भ राशि – आज नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।
मीन राशि – आज अपने व्यवहार को नरम रखें शीघ्र अपना स्वभाव नहीं बदले। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871