Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन

@शब्द दूत ब्यूरो (30 दिसंबर 2022)

प्रधानमंत्री नरेंद्र की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं।

बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जारी किये गए बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी ने आज सुबह (30 दिसंबर) 3:30 बजे आखिरी सांस ली.।

मां के निधन पर पीएम मोदी ने दु:ख जताते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.”

 

   

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-