Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*28 दिसंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – षष्ठी रात्रि – 02:51 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – शतभिषा रात्रि – 06:51 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – सिद्धि रात्रि – 08:32 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – दूसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुम्भ।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से – 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

अन्नरूपा षष्ठी,बुध भद्रा से सिद्धियोग रात्रि – 02:51 मि. से,कुलाकुलगण दुर्लभ संधिकर योग रात्रि – 06:51 मि. तक।

कल विशेष

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 07:35 मि. पर,प्राचीन मत अनुसार गुरु गोविंद सिंह जयंती,यायी जय योग सायं – 05:41 मि. से,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 01:08 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।तनाव से मुक्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

वृष राशि – आज आप किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि – आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि – आज दिन उत्तम है परन्तु कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।

धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

मकर राशि – आज सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।आप अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

मीन राशि – आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

   

Check Also

काशीपुर :रासेयो के सात दिवसीय शिविर में नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण पर छात्राओं की जागरूकता रैली निकली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2025) चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-