Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*24 दिसंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – प्रतिपदा दिन – 02:03 मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा रात्रि – 01:09 मि. तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग – वृद्धि दिन – 11:55 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से – 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

शुभ अशुभ फलदाई त्रिपुष्कर योग रात्रि – 01:09 मि. से।

कल विशेष

सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग रात्रि – 11:28 मि. तक,यायी जययोग दिन – 11:47 मि. से रात्रि – 11:28 मि. तक,शुभ अशुभ फलदाई त्रिपुष्कर योग दिन – 11:47 मि. तक,महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस।

राशिफल

मेष राशि – आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद संभव है। झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

वृष राशि – आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कहीं से रुका हुआ धन मिलने का योग है। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है।

मिथुन राशि – आज निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यकता है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

कर्क राशि – आज अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है। व्यस्त रहें,मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ सकता है। अपनी बात को जीवनसाथी से बताने पर अच्छा होगा।खुश खबरी मिल सकती है।

कन्या राशि – आज दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास न करें। आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं परन्तु आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

धनु राशि – आज क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें। समय पर कार्य करें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

मकर राशि – आज घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करें।आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मीन राशि – आज अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। कर्ज लेने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ) प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2025) देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-