Breaking News

बिग ब्रेकिंग :फैक्ट्री में बायलर फटने से दो श्रमिकों की मौत, चार घायल, बचाव व राहत कार्य जारी

बॉयलर फटने के बाद हुये धमाके के साथ चारों ओर अंधेरा छा गया।

@शब्द दूत ब्यूरो (20 दिसंबर 2022)

लुधियाना । जिले में आज एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य श्रमिक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बॉयलर फटने की यह घटना लुधियाना के कस्बा दोराहा स्थित ग्रेट इंडिया स्टील फैक्टरी की है। मृतक श्रमिकों के नाम विनय और राहुल बताये गये हैं। हादसे के वक्त मजदूर अपने कमरे में आराम कर रहे थे। जैसे ही धमाका हुआ वहाँ चारों तरफ अंधेरा छा गया। अंधेरा छंटने के बाद वहाँ तड़पते हुये मजदूरों को देखा गया। मामले की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, जिन्होंने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य किया।

उधर घायल श्रमिकों के नाम बताते हुए थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि घायलों में रमेश कुमार, आशीष कुमार, अनिल कुमार और बाबू राम है। सभी घायलों को सिद्धू अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-