Breaking News

सगाई की रस्म में वर्दी पहनकर नाचे पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो हुआ वायरल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 दिसंबर 2022)

नई दिल्ली। बेटी की सगाई में एक एसएचओ के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर श्रीनिवास नारायण एक मशहूर हरियाणवी गाने पर अपनी पत्नी के साथ थिरकने लगे। अब नाचना कोई बुराई नहीं है लेकिन हुआ ये कि अपनी बेटी की सगाई के दिन भी इंस्पेक्टर साहब ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच थोड़ी देर के लिए वह सगाई की रस्म के दौरान पहुंचे थे। वहाँ डांस के दौरान वह वर्दी में ही थिरकने लगे। इंस्पेक्टर के वर्दी में नाचने पर सोशल मीडिया पर उनका यह डांस वायरल हो गया।

हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अपने परिवार के समारोह में अगर वह नाच रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड चुनाव 2027:राज्य की सियासत की सबसे ‘हॉट सीट’, काशीपुर, भाजपा में कई दावेदार, कांग्रेस में भी नए चेहरे की चर्चा, कौन हैं वो चेहरे?

🔊 Listen to this @विनोद भगत आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-