Breaking News

काशीपुर :उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की लेटलतीफी की भेंट चढ़ा भाजपा की नयी कार्यकारिणी का स्वागत समारोह

@शब्द दूत ब्यूरो (20 दिसंबर 2022)

काशीपुर । नेताओं की लेटलतीफी जग जाहिर है। आज काशीपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इंतजार में सैकड़ों भाजपाई बुरी तरह थक गये।

बता दें कि आज दोपहर यहाँ जाट महासभा के प्रांगण में काशीपुर जिले की नयी कार्यकारिणी का स्वागत समारोह था। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट थे। कार्यक्रम का समय दोपहर साढ़े बारह बजे का रखा गया था लेकिन दो बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंच पाये। उधर मंच से बार बार यह कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष कुछ ही क्षण में पहुंचने वाले हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता व विधायक उनकी प्रतीक्षा में मंच पर बैठे रहे। वहीं कुछ पार्षद व कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल से खिसकने लगे। पार्षदों का कहना था कि उनके पास इतना समय नहीं है। हालांकि यह बात वह कैमरे के सामने कहने से बचते नजर आये। कुछ महिला नेत्री भी घर में काम होने का हवाला देकर खिसक गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-