*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*19 दिसंबर 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – एकादशी रात्रि – 10:24 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – स्वाती रात्रि – 06:44 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – अतिगण्ड रात्रि – 12:51 मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 07:31 मि. से – 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
सफला एकादशी व्रत सबका,यायी जय योग रात्रि – 10:24 मि. तक।
कल विशेष
स्थायी जय योग एवं शुभ अशुभ तीन गुना फलदाई त्रिपुष्कर योग रात्रि – 09:24 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज दिन ठीक रहेगा।व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे।पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
वृष राशि – आज आप किसी पर भी विश्वास न करें।धन कोष में वृद्धि होगी।पिता के साथ वाद विवाद संभव है।शांति से समय व्यतीत करें।
मिथुन राशि – आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं।पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें।मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है।संतान के कार्यों से नाराज होंगे।आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
कन्या राशि – आज दिन उत्तम है।संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी।शत्रु सक्रिय होंगे,सतर्क रहें।बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है।कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी।जल्दबाजी से हानि संभव है।पारिवारिक क्लेश होगा।
धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी।भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है।किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
मकर राशि – आज सोचें कार्य समय पर होंगे।कारोबार में नई योजना लागू होगी।कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।
कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।अधिकारी से विवाद हो सकता है।विद्युत उपकरणों से सावधान रहें।कार्य विस्तार के योग है।
मीन राशि – आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी।पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871