*आज का पंचांग एवं राशिफल*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 10:25 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि शेष – 05:32 मि. तक उपरांत हस्त।
योग – आयुष्मान रात्रि शेष – 04:47 मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह दिन – 10:29 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – वृश्चिक रात्रि – 06:57 मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि – 06:57 मि. तक उपरांत मूल।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से – 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
रुक्मिणी अष्टमी,आज श्रीकृष्ण रुक्मिणी प्रद्युम्न का पूजन,अष्टका श्राद्ध,मूल नक्षत्र एवं धनु राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि (सायं) – 06:57 मि. पर,खरमास आरंभ।
कल विशेष
सौर पौष मास आरंभ,अन्वष्टका श्राद्ध,यायि (मुद्दई) जयद् योग एवं शनि रिक्ता के समायोग से सिद्ध योग रात्रि – 10:56 मि. तक,यात्रा में वर्जित यमघंट योग रात्रि – 06:26 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज व्यवसाय में नए प्रयोग एवं अनुबंध लाभदायक रहेंगे।संतान के कारण चिंतित रहेंगे।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृष राशि – आज समय रहते जरूरी कार्यों को पूरा करें।धार्मिक यात्रा संभव है।राजकीय बाधा दूर होगी।कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन राशि – आज किसी पर भी शीघ्र विश्वास न करें।गुप्त बातें दूसरों को न बताएं संकट में फंस सकते हैं।चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
कर्क राशि – आज लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी।बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।अज्ञात भय से चिंता रहेगी।
सिंह राशि – आज मनोनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।भवन बदलने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि – आज कार्य में अवरोध पैदा करने वाले स्वयं आप की प्रशंसा करेंगे।बौद्धिक कार्य सफल होंगे।निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
तुला राशि – आज स्व विवेक से रुके कार्य पूरा करेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।चिंता,तनाव व भय का वातावरण बनेगा।दु:खद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि – आज प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे।घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी।किसी कार्य में जोखिम ना लें।
धनु राशि – आज समय से अपने कार्य करें लाभ होगा।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।निवेश शुभ रहेगा।जोखिम ना लें।
मकर राशि – आज व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर प्राप्त होगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।विरोधी सक्रिय रहेंगे।न्यायपक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि – आज न चाहते हुए भी दूसरों के लिए काम करना होगा।विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे।
मीन राशि – आज सोचें हुए कार्य पूरा होने में समस्या है।दूसरे लोगों की बातों पर शीघ्र विश्वास न करें।तनाव तथा अशांति रह सकती है।प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871