पिता की हत्या के बाद शव के 32 टुकड़े कर दिये पुत्र ने
@शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर 2022)
बागलकोट (कर्नाटक)। शराबी पिता से परेशान एक युवक ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी और शव के 32 टुकड़े कर बोरवेल में फेंक दिया।
दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड की तरह बागलकोट में 20 वर्षीय विठला कुलाली ने गुस्से में अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। हत्या के बाद विठला ने परशुराम के शरीर को 32 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद उसने इन टुकड़ों को बागलकोट जिले के मुधोल के बाहरी इलाके में मंटूर बाईपास के पास स्थित अपने खेत में बोरवेल में फेंक दिया।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था। बीते रोज विठला अपने पिता की गाली सुनने के बाद गुस्से में आ गया और उसने लोहे की रॉड उठाकर पिता की हत्या कर डाली। परशुराम की पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं।
हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक बागलकोट में एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर उनके शरीर के 32 टुकड़े कर दिए। फिर इन्हें एक बोरवेल में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शरीर के अंगों को बरामद कर लिया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal