@शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2022)
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान देकर विवादों में आये महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी क्या पद छोड़ने जा रहे हैं?
यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। गवर्नर श्री कोश्यारी ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जब आप हल्द्वानी आये थे तब मैंने आपसे कहा था कि मैं सक्रिय राजनीति छोड़ रहा हूँ।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राजनीतिक पदों से दूर रहूंगा। पत्र में कोश्यारी ने लिखा है कि, “अमित भाई, आप जानते हैं कि 2016 में, जब आप हल्द्वानी आये थे, तो मैंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि मैं 2019 का चुनाव नहीं लड़ूंगा और राजनीतिक पदों से दूर रहूंगा। लेकिन मेरे जैसे विनम्र कार्यकर्ता में आप और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के प्यार और विश्वास के कारण मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद स्वीकार किया।”
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal