*आज का पंचांग एवं राशिफल*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – चतुर्थी दिन – 04:00 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – पुष्य रात्रि – 09:34 मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – ऐन्द्र रात्रि – 04:54 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – 09:34 मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 07:31 मि. से दिन – 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:50 मि.।
सूर्यास्त – 05:18 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 09:34 मि. तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग रात्रि – 09:34 मि. से।
कल विशेष
सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 12:04 मि. तक,रवियोग रात्रि – 12:04 मि. से।
राशिफल
मेष राशि – आज का दिन धार्मिक दृष्टि से उत्तम रहेगा।आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।दिन अच्छा है लाभ की संभावना भी है।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि – आज गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।परिवारीजन तथा जीवन साथी से लगाव अधिक रहने से प्रसन्नता रहेगी।यात्रा एवं प्रवास का योग है।लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है।घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे फिर भी मन खिन्न रहेगा।वाणी में मिठास रखें।
कर्क राशि – आज का दिन ठीक नहीं है दिन को शांति से बिताने की कोशिश करें।आकस्मिक खर्च संभव है।सायं तक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि – आज शारीरिक रुप से अस्वस्थ्य रहेंगे।स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है।स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।धन हानि की संभावना है।
कन्या राशि – आज किसी भी कार्य को सोच समझकर करें।मित्रों व स्वजनों के साथ मुलाकात हो सकती है।प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि – आज आपने मनोबल को कमजोर न होने दें।परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए वाणी पर संयम बनाए रखें।
वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है।शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है।
धनु राशि – आज का दिन ठीक नहीं है कठिनाई का सामना हो सकता है।किसी अपने के साथ बहस हो सकती है।सवास्थ्य नरम रहेगा।धन खर्च होने का योग है।
मकर राशि – आज मित्रों एवं स्वजनों से लाभ होगा दिन आनंदमय रहेगा।सामाजिक क्षेत्र,व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में दिन लाभदायी रहेगा।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
कुंभ राशि – आज का दिन शुभ फलदायी है।प्रत्येक कार्य में सरलता बनाये रखें।सफलता प्राप्त होने से आप खुश रहेंग।कुछ नया एवं बड़ा कार्य हो सकता है।
मीन राशि – आज मन खिन्न रहेगा।स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण आप परेशान रह सकते हैं। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा।उच्चाधिकारियों के साथ सावधानी पूर्वक कार्य करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
