Breaking News

उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व के लिए अभी करना होगा इंतजार, देखिए वीडियो क्या बोले प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

@शब्द दूत ब्यूरो (10 दिसंबर 2022)

देहरादून । भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने साफ किया है कि सूबे में भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटने के लिए अभी मंथन चल रहा है। हालांकि दायित्व कब बंटेंगे ये अभी निश्चित नहीं है। भाजपा की बैठक से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।

इससे पहले आज यहाँ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए वह देहरादून पहुंचे। जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही अन्य विषयों पर मंथन किया गया।

बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-