Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*10 दिसंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वितीया दिन – 11:44 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – आर्द्रा सायं – 04:24 मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – शुक्ल रात्रि – 03:51 मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि – 12:47 मि. से।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से – 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:50 मि.।
सूर्यास्त – 05:18 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 12:47 मि. से।

कल विशेष

रविवती संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – 07:50 मि. पर,रवि पुष्य सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 06:56 मि. से,यायी (मुद्दई) जयद् योग दिन – 01:54 मि. से,भद्रा दिन – 12:18 मि. तक स्वर्ग की उपरांत मृत्युलोक की दिन – 01:54 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है।जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।किसी श्रेष्ठ द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।

वृष राशि – आज दिन मिला जुला असर रहेगा।आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा।परिवार एवं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन अनुकूल नहीं है।बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।सायंकाल से समय ठीक होगा।

कर्क राशि – आज परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें।भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।

सिंह राशि – आज आपके अंदर धर्म एवं परोपकार की भावना अधिक रहेगी।आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि – आज का दिन अनुकूल है भाग्य साथ देगा।शारीरिक कष्ट से निजात मिलेगी।वाणी में मिठास रखें काम बनेगा।

तुला राशि – आज दिन अनुकूल है।नए कार्य सीखने में सफल होंगे।माता-पिता,गुरू के प्रति निष्ठा,भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।

वृश्चिक राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी।संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि – आज दिन अनुकूल है विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी।शासन द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सायंकाल धार्मिकता में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज किसी श्रेष्ठ द्वारा लाभ की संभावना है।बिना मांगे किसी को सलाह न दें हानिकारक हो सकती है।आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि – आज आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए मित्र भी बनेंगे।

मीन राशि – आज संपत्ति में वृद्धि का योग है।परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।विना विचार किए कोई कार्य न करें।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :पांच सड़कों के निर्माण को 3.40 करोड़ रूपये स्वीकृत करने पर महापौर दीपक बाली ने सीएम धामी का जताया आभार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2025) काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-