@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर, 2022)
राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी गई है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। पुलिस की ओर से वीडियो की पुष्टि भी की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना सुबह-सुबह हुई। शास्त्री नगर में सुबह एक चार मंजिला आवासीय इमारत सड़क पर गिर गई। इस बिल्डिंग के पास और भी अन्य इमारतें हैं, हालांकि अगल-बगल की इमारतों को नुकसान नहीं हुआ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal