*आज का पंचांग एवं राशिफल*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – नवमी दिन – 09:54 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद दिन – 09:47 मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद।
योग – वज्र दिन – 11:54 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – तीसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से – 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:48 मि.।
सूर्यास्त – 05:20 मि. ।
व्रत – नंदा नवमी।
पर्व – नंदा नवमी।
आज विशेष
नंदा नवमी देवी जी के व्रत,पूजन से विष्णु लोक प्राप्ति,कल्पादि नवमी,रवियोग पूरे दिन रात।*
कल विशेष
ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश सायं – 05:01 मि. पर,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 07:58 मि. से,रवियोग दिन – 09:02 मि.तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 08:29 मि. से,रवियोग सायं – 05:01 मि. से।
राशिफल
मेष – आज अजनबी लोगों पर भरोसा न करें।वाहन चलाने में सावधानी बरतें।शरीर में थकान और आलस्य रहने से स्वास्थ्य नरम रहेगा।नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
वृष – आज जीवनसाथी एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा।आर्थिक निवेश करना लाभप्रद रहेगा।परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
मिथुन – आज दिन मंगलमय रहेगा।कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा।कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।मंगलमय यात्रा हो सकती है।
कर्क – आज साझेदारी के काम में संभलकर रहें।सेहत के प्रति सजग रहना होगा।अपने भी परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे।दिन संयमपूर्वक बिताएं।
सिंह – आज कोई प्रतिकूल समाचार मिल सकता है।सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें।साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा।
कन्या – आज मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा।दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी।कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
तुला – आज दिन अनुकूल है।प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है।यश,मान-सम्मान में वृद्धि का योग है।समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।परिवार से खुशी मिलेगी।
वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।सहकर्मियों और अधिकारियों से आप पूरा सहयोग प्राप्त होगा।घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा।
धनु – आज आपके खर्चे बढ़े रहेंगे।कार्यों में बाधा आने से परेशानी होगी।इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी।जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मकर – आज सितारों की स्थिति अनुकूल है।यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा।पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा।कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ – आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।सेहत का ध्यान रखें।
मीन – आज भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा।विरोधी परास्त होंगे।व्यवहार कुशलता से आपके काम बनेंगे।कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
श्री बड़े (लेटे) हनुमान जी मंदिर प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
