Breaking News

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को नहीं मिल रही बेहतर सुविधा :बाक्सिंग फैडरेशन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी ने जताई चिंता, देखिए वीडियो, शब्द दूत से हुई संक्षिप्त वार्ता

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2022)

काशीपुर। उत्तराखंड बाक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण ने राज्य के खिलाड़ियों की डाइट को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा यहाँ खिलाड़ियों के भोजन के लिए पर्याप्त धन नहीं दिया जाता। ऐसे में उनसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा में पदक जीतने की उम्मीद करना बेमानी है।

यहाँ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बाक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान बाक्सिंग के पितामह कहे जाने वाले निर्वाण मुखर्जी ने एक संक्षिप्त वार्ता में अपनी पीड़ा का इजहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों के भोजन के मद में किया जाने वाला खर्च काफी कम है। अन्य राज्यों में जहाँ 400 से 500 रुपये तक प्रतिदिन दिया जाता है जबकि यहाँ अधिकतम दो सौ सवा दो सौ रूपये है।

मुखर्जी निर्वाण ने कहा कि राज्य के स्पोर्ट्स स्कूलों में और अन्य खेल संस्थाओं में यह राशि बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई कोच अपने निजी खर्च से खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था करते हैं। निर्वाण मुखर्जी ने कहा कि यह परंपरा गलत है कि प्रतियोगिताओं में मैडल लाने के बाद ही इनाम में भारी-भरकम राशि जरूर दी जाती है। अगर खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान ही ज्यादा सुविधायें मुहैया कराई जायें तो मैडल लाने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है।

निर्वाण मुखर्जी ने कहा कि खिलाडी देश व प्रदेश के लिए खेलता है। ऐसे में सरकार को उन्हें और प्रोत्साहित करने की ओर ध्यान देना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-