Breaking News

काशीपुर :वसुधैव एनजीओ ने किया सिलाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2022)

काशीपुर। वसुधैव एनजीओ द्वारा आईजीएल काशीपुर के सीएसआर के अंतर्गत महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और कंप्यूटर साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वसुधैव की ओर से दीपावली कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में 23 बच्चो को नवीन वस्त्र, जूते,स्वेटर आदि वितरित किए गए।

वसुधैव के अध्यक्ष डा प्रशांत सिंह ने बताया कि विगत 10 वर्षो से समिति यह कार्य करती आ रही है। कार्यक्रम में डा जितेंद्र क्वात्रा, यशपाल राजहंस और विकास शर्मा खुट्टू जी को सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया। डा महिपाल सिंह ने बच्चो को भविष्य निर्माण हेतु निर्देशित किया।

कार्यक्रम में मधुप मिश्रा , मीरा सिंह , बलकार सिंह , बी बी भट्ट ,वीरेंद्र राजदौर , डा जितेंद्र पंत , माधव अरोरा , कुंवरपाल चौधरी , राजीव चौहान , संदीप यादव , राज अरोरा , प्रीतपाल बक्शी, नंदलाल , चंद्रबली तिवारी  सहित नवीन केंद्रों के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-