Breaking News

बड़ी खबर :करोड़ों का ऋण दिलाने के नाम पर उत्तराखंड के भाजपा नेता से 60 लाख की ठगी, गुजरात और दिल्ली के है ठग

भाजपा नेता से ठगी के ये मामले राज्य में चर्चा का विषय बन गये हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (29 नवंबर 2022)

हरिद्वार । गुजरात और दिल्ली के गिरोह ने उत्तराखण्ड के भाजपा नेता से ऋण दिलाने के नाम पर साठ लाख रुपये की ठगी कर डाली। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये गये है।

हरिद्वार निवासी भाजपा नेता डॉ. अंतरिक्ष सैनी को खाबड़वाला में बन रहे अपने संतला देवी रिजॉर्ट के लिए ऋण चाहिए था। बड़ोदरा गुजरात के सुदामा और महेश शर्मा डॉ सैनी के सीए मोहित जैन के मित्र हैं। इन दोनों ने 2019 के अक्टूबर माह में गुजरात के बड़ोदरा बुलाया। इस दौरान उन लोगों ने महेश शर्मा के घर पर रिजार्ट के पेपर देखे। पेपर देखकर फाइनेंस करने की हामी भरी। इस बीच रणवीर शर्मा नाम का एक और व्यक्ति ने फंड देने की कार्रवाई पूरी कराई। जिसके लिए सिक्योरिटी के रूप में 40 लाख की मांग की तो डॉ सैनी ने 39.85लाख का भुगतान भी कर दिया। यह रकम महेश शर्मा, रणवीर शर्मा और दिनेश पटेल नामक व्यक्तियों ने ली थी। इसके बाद इन सभी लोगों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए।

एक और मामले में भाजपा नेता के 20 लाख रुपये की ठगी हुई। जैंतनवाला में भी एक होटल बन रहा है। इस होटल के लिए एक महिला श्वेता शर्मा से वर्ष 2020 में डॉ. सैनी की  मुलाकात हुई। महिला ने अपने आप को महाराष्ट्र के एक बैंक का कर्मचारी बताया।  श्वेता शर्मा द्वारा बताया गया कि उसकी  प्राइवेट फंडिंग करने वाले अनुभव मित्तल, पंकज जैन और अफसर अली से जान-पहचान हैं। इस बार उन्हें उन्हें 80 करोड़ रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया गया। 12 दिसंबर 2020 को सभी लोग साइट विजिट के लिए दून आए और डॉ. सैनी के खर्च पर ही होटल में ठहरे। सिक्योरिटी के रूप में 30 लाख रुपये मांगे। डॉ. सैनी ने 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन, इसके बाद किसी का पता नहीं चला।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-