@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर 2022)
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव अपने बयान पर आखिकार शर्मिंदा हो गये। पिछले दिनों उन्होंने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बात कही थी। उनके इस बयान पर देश भर में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था।
अब योगगुरु रामदेव ने ‘महिलाएं बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं’ वाले अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो को ‘संदर्भ से बाहर’ बताते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी और किसी को ठेस पहुंची है तो वह खेद जताते हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र महिला आयोग ने रामदेव को नोटिस भेजा था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal