Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*28 नवंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – पंचमी सायं – 06:12 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा दिन – 03:24 मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – वृद्धि रात्रि – 11:26 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से – 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:46 मि.।
सूर्यास्त – 05:22 मि. ।
व्रत – श्री पंचमी,श्रीराम विवाह पंचमी।
पर्व – श्रीराम विवाह पंचमी,श्री पंचमी।

आज विशेष

श्रीराम विवाहमहोत्सव पंचमी,श्रीपंचमी व्रत,द्वितीय नाग पंचमी,सर्वार्थ अमृत सिद्धि एवं रवियोग योग दिन – 03:24 मि. से,यायि (मुद्दई) जययोग दिन – 03:24 मि. तक।

कल विशेष

स्कन्द षष्ठी,चंपा षष्ठी,पंचक प्रारंभ रात्रि – 12:59 मि. से,रवियोग दिन – 01:45 मि. तक,शुभ अशुभ दो गुना द्विपुष्कर योग दिन – 03:53 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज बाहर के खाने से बचें।कार्यालय में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें।घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं उन्हें आपके प्यार की आवश्यकता है।

वृष राशि – आज का दिन शुभ है।किसी विशेष व्यक्ति से मिलन होगा।कुछ असमंजस के कारण लाभ के रास्ते में अड़चन आ सकती है।अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन राशि – आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है।आसपास के लोगों से कहासुनी हो सकती है।शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा।दूसरों की मदद से स्वयं को आनंद मिलेगा।

कर्क राशि – आज का दिन सामान्य है।ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे।कुछ लोगों की चापलूसी से धोखा खा सकते हैं।

सिंह राशि – आज का दिन अधिक व्यस्त रहेगा।अपने साथी के साथ शाम को घूमने फिरने में बीतेगा।सम्मान बढ़ेगा और अचानक से कोई लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि – आज का दिन खुशमय बीतेगा।किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा।जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।जायदाद के कागजों एवं दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला राशि – आज आपका दिन अच्छा है।स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक राशि – आज थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा।अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे।कार्यालय में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा है।राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी।किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा।संपत्ति के मामले हल होंगे।

मकर राशि – आज छोटे-मोटे झगड़े में उलझ सकते हैं।बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी।अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुम्भ राशि – आज कार्यालय में काम अधिक रहेगा।संपत्ति का लाभ मिलेगा काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे।कार्यालय में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन राशि – आज का दिन लाभदायक रहेगा।घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा।प्रतिदिन का नियम और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :पांच सड़कों के निर्माण को 3.40 करोड़ रूपये स्वीकृत करने पर महापौर दीपक बाली ने सीएम धामी का जताया आभार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2025) काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-