Breaking News

काशीपुर :कठिन परिश्रम से आसमान की बुलंदियां छू सकते हैं छात्र, शिक्षा महानिदेशक ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर 2022)

काशीपुर । सूबे के शिक्षा तथा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बच्चो में विद्यालय एवं परिवार द्वारा अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने समर स्टडी हॉल मे पढ रहे सभी छात्रो को यह संदेश दिया कि वह कठिन परिश्रम लगन से आसमान की बुलंदियो को छू सकते है।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी यहाँ समर स्टडी हॉल में आयोजित वार्षिकोत्सव “जलसा” में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियो का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम मे बच्चो ने शुभ दिन आयो, बिटस ऑन द फ्लोर बाई टिनी टोटस, जल है तो कल हैं, स्नो व्हाइट एण्ड सेवन ड्रावर्फस, हरियाणवी सवाग, दारबार ए खास स्व० लता मंगेशकर जी को श्रद्वांजलि तलब, वीरो का बलिदान, इनकेडिवल इण्डिया, बॉलीवुड डांस, पहाड़ी डांस एवं हसदा बसदा पंजाब आदि प्रस्तुति प्रस्तुत की दुआ ए । अनेको नृत्य नाटिकाओं के द्वारा बालको ने समाज मे एकता और अखण्डता का संदेश दिया तथा अपनी कला के द्वारा श्रोताओं का मन मोह लिया। आजादी के 75 वी वर्षगाठ पर आजादी के अमृतोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।

वार्षिकोत्सव “जलसा ” पर आधारित था जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा बारह तक के विद्यार्थियो ने प्रतिभाग किया। वार्षिकोत्सव का जिसमे मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ( आई०ए०एस०, महानिदेशक सूचना एवं प्रसारण विभाग तथा शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड, जय भारत सिंह (अपर जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर, स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह स्कूल सचिव  अनुराग कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अनुज ” भाटिया तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवल्लित कर किया। स्कूल अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा सभी अभिभावको का स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढ़ कर स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।

मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी, एवं जय भारत सिंह ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया तथा अपने अभिभाषण में समर स्टडी हॉल विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह के बच्चो के प्रति लगन एवं उनके भविष्य को सुधारने में किये गये कार्यों की सराहना की । विशिष्ट अतिथि जय भारत सिंह ने अपने भाषण में अभावको को छात्रो की दिनचर्या पर ध्यान रखने को कहा ताकि बच्चे किसी गलत रास्ते पर अग्रसर न हो व विद्यालय प्रबंधन की सराहना की एवं विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर बधाई दी।

स्कूल के सचिव अनुराग कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि  बंशीधर तिवारी, जय भारत सिंह, श्रीमती रितु भल्ला अध्यक्षा लिटिल स्कॉलर स्कूल, पंकज भल्ला डायरेक्टर लिटिल स्कालर चेतन अरोरा (प्रधानाचार्य, केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर ) बी०बी० भटट् (अध्यक्ष तराई इंडिपेंडेंट , स्कूल ), के०एस० डसिला प्रधानाचार्य शिवालिक होली माउंट गौरव गर्ग प्रधानचार्य मास्टर इनटरनेशनल श्रीछावनी चिल्डन स्कूल के प्रधानाचार्य  प्रदीप सपरा, राहुल पैगिया, चैयरमेन समर स्डटी हॉल गर्ल्स स्कूल, राधेश्याम तिवारी प्रधानाचार्य शेमफोर्ड स्कूल, अर्पण शर्मा प्रधानाचार्या समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल, श्रीमती वरुण मोहन गुप्ता प्रधानाचार्य के०पी०सी० स्कूल आदि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री मयंक जोशी श्रीमती रीना कपूर श्रीमती अलका पाल, मुर्शरफ, सफीक अंसारी, रविन्द्र कुमार सिंह, शशांक कुमार सिंह, मनु अग्रवाल राजेन्द्र फर्तियाल संदीप चौधरी संजय कुमार स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें एवं  पत्रकार मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-