Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*26 नवंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – तृतीया रात्रि – 10:54 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – मूल सायं – 06:42 मि. तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा।
योग – धृति प्रातः – 08:47 मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि – 04:03 मि. से है।
मूल – मूल का सायं – 06:42 मि. तक है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से – 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:45 मि.।
सूर्यास्त – 05:23 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

रवियोग सायं – 06:42 मि. से,मृत्युबाण आरंभ रात्रि – 04:03 मि. पर।

कल विशेष

रविवती वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,मृत्युबाण समाप्ति रात्रि – 03:42 मि. तक,यायी जययोग रात्रि – 08:35 मि. से,सर्वार्थ सिद्धि योग सायं – 05:05 मि. से,रवियोग सायं – 05:05 मि. तक,भद्रा पाताल लोक में दिन – 09:45 मि. से रात्रि 08:35 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन मिश्रित फलकारक है।क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।नए संबंध से भाग्य चमकेगा।सामाजिक सम्मान मिलेगा।घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है।

वृष राशि – आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।सामाजिक संंबंध लाभदायक रहेगा।नई योजना की तरफ ध्यान दें।अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि – आज लाभ की संभावना है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे।व्यवसाय के प्रति लापरवाही न बरतें।स्वास्थ्य एवं शत्रु से सावधान रहें।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है।पूर्व में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि – आज शत्रुजनित षड्यंत्र एवं लोक अपवाद से सावधान रहें।नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी।सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा।

कन्या राशि – आज कामकाज में तत्परता बरतें लाभ होगा।स्वजनों से सुख एवं पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी।रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला राशि – आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी।समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा।किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी।

धनु राशि – आज किसी प्रकार से रूका धन प्राप्त होगा।रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें।अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा।

मकर राशि – आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है।दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा।

कुम्भ राशि – आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी।उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी।वाहन,भूमि खरीदने एवं स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है।

मीन राशि – आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा।किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-