Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अन्तर्महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक

@शब्द दूत ब्यूरो (21 नवंबर 2022)

काशीपुर । 47वीं कुमाऊँ विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता- 2022 एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर द्वारा बीती 18-19 नवम्बर, 2022 को आयोजित की गयी।

इस प्रतियोगिता में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की छात्राओं योगिता चौहान (बीए तृतीय वर्ष), 400 मीटर दौड़- स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़- रजत पदक, अलवीरा अंसारी (बीए द्वितीय वर्ष), 100 मीटर बाधा दौड़- स्वर्ण पदक, छवि शर्मा (बीए प्रथम सेमेस्टर), हेमर थ्रो- कांस्य पदक, योगिता चौहान, अलवीरा अंसारी, ज्योति राय, सुमन प्रजापति, 4×100 मीटर रिले रेस- कांस्य पदक प्राप्त किये।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, गो. बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्षा विमला गुड़िया, महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-