विधायक ने भी स्वीकार किया कि कि हम तुम्हारा बिल दे देंगे। सोमवार को आ जाना।
@शब्द दूत ब्यूरो (20 नवंबर 2022)
सीहोर । मध्य प्रदेश से भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर एक चाय वाले ने उन्हें रोक लिया और अपने उधार के 30 हजार रुपए मांगे । मामला सीहोर जिले का है।
यहाँ के इछावर विधानसभा से भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा ग्राम बरखेड़ी में किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। विधायक को देखते ही वहाँ सड़क पर एक चाय वाले ने कुछ लोगों के साथ विधायक को घेर लिया। चायवाले ने अपने चाय के 30 हजार रुपए मांगे और विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
यह मामला 2018 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि चुनाव के दौरान चायवाले ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई थी। जिसका बिल 30 हजार रुपए आया था और अभी तक उसके पैसे नहीं दिए गए हैं। हालांकि वायरल वीडियो में विधायक करण सिंह वर्मा स्वीकार कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि सोमवार को आना हम तुम्हारा बिल दे देंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
