Breaking News

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरी, 12 की मौत, देखिए वीडियो

@शशांक राणा

चमोली (18 नवंबर 2022) । जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन की टीम जिलाधिकारी चमोली एसपी चमोली मौके के लिए रवाना हो रहे हैं। मृतकों में दस पुरूष व दो महिलायें शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है।

वहीं एसडीआरएफ,एनडीआरएफ की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक चमोली परमेन्द्र डोभाल का कहना है कि मौके के लिए रवाना हो रहे हैं बाकी टीम मौके के लिए भेजी गई है।

पूर्व प्रधान मनबर सिंह ने बताया कि वाहन में पला जखोला, किमाना, डुमक, कलगोट के रहने वाले लोग हैं।

एसडीआरएफ मौके पर
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-