Breaking News

काशीपुर :पूर्णाहुति के साथ शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा यज्ञ संपन्न, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर आयोजकों ने लगाया उपेक्षा का आरोप, देखिए वीडियो क्या कहा पूर्व सेनानी एकता समिति के पदाधिकारियों ने

@शब्द दूत ब्यूरो (16 नवंबर 2022)

काशीपुर । पूर्व सेनानी एकता समिति की ओर से शहीदों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा पुराण यज्ञ का आज पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। 9 नवंबर को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा पुराण यज्ञ का शुभारंभ किया गया था। कथा 10 नवंबर से 16 नवंबर तक चली। जिसमें हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचक व्यास के रूप में आचार्य कैलाश घिल्डियाल ने बड़े सुंदर शब्दों के साथ कथा का वाचन किया।

आज पूर्व सेनानी एकता समिति के द्वारा हवन-पूजन व भंडारे के साथ यह आयोजन संपन्न कराया गया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रीमद्भागवत कथा पुराण यज्ञ में भारी भीड़ और सामाजिक व धार्मिक लोगों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। श्रीमद्भागवत पुराण कथा यज्ञ के बीच शहीद सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

लेकिन पूर्व सेनानी एकता समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर खेद जताया।  वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी और मेयर ऊषा चौधरी की सराहना करते हुए पूर्व सेनानी एकता समिति ने उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मेयर और वन विकास निगम अध्यक्ष ने इस धार्मिक आयोजन में न केवल शिरकत करी वरन अपेक्षित सहयोग भी दिया। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के नेता मनोज डोबरियाल भी इस आयोजन में पूरी तरह शामिल रहे और इन सभी ने शहीद सैनिकों के लिए समय निकाल कर देश के इन वीर बलिदानियों के लिए अपनी श्रद्धा जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय विधायक तथा प्रशासन के लोगों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया था। पर न तो प्रशासन की ओर से कोई आया और न स्थानीय विधायक इस कथा में पहुंचे।

समिति के सचिव रमेश रावत ने मीडिया में इस कथा के आयोजन को लेकर भी उपेक्षा बरती गई। जिससे पूर्व सैनिक आहत हुये हैं। हालांकि शब्द दूत न्यूज पोर्टल का समिति के पदाधिकारियों ने आभार जताया।

एक सप्ताह तक चले इस श्रीमद्भागवत पुराण कथा यज्ञ में अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिक्रम सिंह रावत, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर सुभाष भारद्वाज, सह उपाध्यक्ष नायक भूपेंद्र सिंह शाह, सचिव जगदीश चंद्र बौड़ाई, सह सचिव रमेश सिंह रावत कोषाध्यक्ष कैप्टेन सुरेंद्र सिंह रावत, मुख्य सलाहकार कैप्टेन पीताम्बर सिंह रावत, कैप्टेन महिपाल सिंह रावत, कैप्टेन भावान सिंह रावत, सी एच एम बीरेंद्र सिंह शाह, समेत सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने अपनी महती भूमिका निभाई। श्रीमद्भागवत पुराण कथा यज्ञ का संचालन प्रकाश खनुलिया ने सफलतापूर्वक किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-