*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*13 नवंबर 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – पंचमी रात्रि – 10:37 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – आर्द्रा दिन – 09:23 मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – साध्य रात्रि – 10:40 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन रात्रि शेष (प्रातः) – 05:19 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – तुला ।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से – 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:39 मि.।
सूर्यास्त – 05:29 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
यायी जय योग दिन – 09:23 मि. से रात्रि – 10:33 मि. तक।
कल विशेष
सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग दिन – 11:58 मि. से,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 12:45 मि. से,बाल दिवस,जवाहरलाल नेहरू जन्मदिवस।
राशिफल
मेष राशि – आज शीघ्रता में कोई भी फैसला लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर अधिक खर्च संभव हैं। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं, पुराना लेन-देन होगा।
वृष राशि – आज व्यवसाय लाभ संभव है।नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि – आज मन को शांत एवं संयत रखें।अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा।
कर्क राशि – आज आकस्मिक धन लाभ संभव है। किसी बड़े निवेश से लाभ मिलेगा।व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
सिंह राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या राशि – आज अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।
तुला राशि – आज मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद को आपस में ही हल करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आयगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
मकर राशि – आज मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। किसी रोग से पीडि़त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं।
कुम्भ राशि – आज स्वयं के सम्पर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा।
मीन राशि – आज यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों को प्रसन्न रखेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव हो सकता है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र- 9956629515
8318757871