Breaking News

काशीपुर :अधिवक्ता पर मौहल्ले के लोगों को परेशान करने का आरोप, अधिवक्ता के समर्थन में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन

@शब्द दूत ब्यूरो (12 नवंबर 2022)

काशीपुर । एक अधिवक्ता पर मौ कटोराताल के निवासियों ने परेशान करने का आरोप लगाया है।

आज यहाँ मौहल्ले के लोगों ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि मौहल्ला कटोराताल में भुल्लन शाह बाबा की मजार के पास, छावनी रोड निवासी शफीक अहमद एडवोकेट के अत्याचारों से समस्त मौहल्लेवासी अत्यन्त परेशान है । यह अपने वकील होने का रौब दिखाते हैं। आरोप लगाया कि शफीक अहमद एडवोकेट कहते हैं कि मेरी जान पहचान बहुत ऊपर तक है इसलिए मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। विगत दिनों इन्होंने मौहल्लेवासी मौहम्मद कासिम को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी और कहा था कि अपने पहुंच के बल पर पुलिस से एफ.आर. लगवा लूंगा । यदि कोई बीच बचाव को आया तो उसको झूठे केस में फंसा कर जेल में बंद करवा दूंगा । यह खुलेआम बिजली की चोरी कर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते हैं और उसके बदले में अनाप शनाप पैसा वसूल करते हैं इनके इस अत्याचारों से समस्त मौहल्लेवासी पीडित हैं डर की वजह से कोई भी इनके विरूद्ध कुछ भी नहीं बोल पाता है। मौहल्लेवासियों ने शासन व प्रशासन से अपने स्तर से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और इनके अत्याचारों से पीड़ित मौहल्लेवासियों ने न्याय दिलाने की गुहार की है । भाग करने वालों में मुख्य रूप से जुनैद, मौ. वसीम, मौ. नाजिम, मौ. नजीर, मौ फिरोज, मौ. फैजान, आमिर, सुमेज, हामिद व अन्य मौहल्लेवासी थे ।

बता दें कि पिछले दिनों अधिवक्ताओं ने  एम शफीक एडवोकेट से अभद्रता करने व उनके पुत्र  फैजान से ₹20000 लेने का आरोप लगाते हुए कचहरी प्रांगण में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था । प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी ,सचिव प्रदीप कुमार चौहान, अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पैगीया, आय व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी ,पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं रहमत अली खान सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य व वीरेंद्र चौहान, आलोक माथुर ,अब्दुल रशीद, उमेश जोशी ,संजय रोहिल्ला, राम कुवर चौहान, नदीम सिद्दीकी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-