Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*11 नवंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तृतीया सायं – 06:46 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – मृगशिरा पूरे दिन रात।
योग – शिव रात्रि – 09:53 मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की सायं – 06:46 मि. तक।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष सायं – 05:55 मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – तुला ।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से – 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:38 मि.।
सूर्यास्त – 05:30 मि. ।
व्रत – सौभाग्य सुंदरी,संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

सौभाग्य सुंदरी तृतीया व्रत,श्री संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात्रि – 07:21 मि. पर,स्थायीजययोग सायं – 06:46 मि. से,भद्रा स्वर्ग की सायं – 06:46 मि. तक।

कल विशेष

प्रात: – 06:58 मि. से रोग विमुक्त स्नान का मुहूर्त प्रारंभ है इस मुहूर्त में विविध आयुर्वेदिक औषधियों से स्नान करने पर असाध्य रोगों का शमन होता है।

राशिफल

मेष राशि – आज शासन-प्रशासन से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निजी कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

वृष राशि – आज साझेदारी में किए गए कार्य में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि – आज समय अनुकूल नहीं है निवेश करने से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – आज कम समय में कार्य को पूरा करने पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग लाभदायक रहेगा। विशेष महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

सिंह राशि – आज समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

कन्या राशि – आज समय का सदुपयोग करें लाभ होगा। दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

तुला राशि – आज अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

धनु राशि – आज आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि – आज कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

कुंभ राशि – आज कार्ययोजना को अच्छे से तय करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।नया काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

मीन राशि – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रसन्न रहें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-