Breaking News

काशीपुर में शहीदों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा कल से, आज निकली भव्य कलश यात्रा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर 2022)

पूर्व सैनानी एकता समिति काशीपुर संगठन शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रीमद् भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर आज चामुंडा मंदिर से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा बाजे गाजों के साथ दुर्गा कालोनी, सैनिक कालोनी होते हुए रुद्राक्ष गार्डन के निकट कथा स्थल पर पहुंची। जहाँ पूर्व सेनानी एकता समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

श्रीमद्भागवत पुराण कथा यज्ञ कल 10 नवंबर को दोपहर 2  से सायं 5 बजे तक होगी।  भागवत कथा पंडित कैलाश घिल्डियाल द्वारा बांची जायेगी। 16 नवंबर 2022 को तक भागवत पुराण कथा यज्ञ का समापन होगा। भागवत कथा के आयोजन को लेकर हजारों की संख्या में लोग काफी उत्साहित दिखाई दिये। समिति के सह सचिव रमेश रावत ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा पहली बार शहीदों की पुण्य स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीद हुये आंदोलनकारियों के सम्मान में होने वाली यह कथा का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सूबेदार मेजर विक्रम सिंह रावत, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर सुभाष भारद्वाज, सह उपाध्यक्ष नायक भूपेंद्र सिंह शाह, सचिव जगदीश चंद्र बौड़ाई, सह सचिव रमेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष कैप्टेन सुरेंद्र सिंह रावत, मुख्य सलाहकार कैप्टेन पीताम्बर सिंह रावत, कैप्टेन महिपाल सिंह रावत, कैप्टेन भवान सिंह रावत, सी एच एम बीरेंद्र सिंह शाह आदि मौजूद रहे। इनके अलावा समाजसेवी व उक्रांद नेता मनोज डोबरियाल, ज्ञानी हरजाप सिंह, प्रकाश खनुलिया, पार्षद दीप जोशी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-