Breaking News

बड़ी खबर :जज व उनकी पत्नी पर पथराव,बदमाशों ने रिवाल्वर व रायफल समेत नकदी व सोने की चेन लूटी, जज अस्पताल में भर्ती

जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं बदमाश

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर 2022)

लखनऊ। जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर बदमाशों ने मुरादाबाद के जेसीएम कोर्ट के जज और उनकी पत्नी पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान बदमाश जज की पत्नी क ई चेन नगदी और लाइसेंसी रायफल और रिवाल्वर भी लूट कर ले गये।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के जेसीएम कोर्ट शोभनाथ सिंह यहाँ पारा इलाके में मोतीझील कालोनी में रहते हैं। वहाँ निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि बदमाशों ने पहले बाऊड्री वाल गिरा दी और वहाँ से सामान भी उठा ले गए। इस हमले में जज व उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। जज को उपचार के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।

जज शोभनाथ ने 2012 में ये प्लाट खरीदा था। उनके इस प्लाट पर गदियाना इलाके के कुछ बदमाशों ने कब्जा करने कोशिश की। वहां बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। उसके अंदर रखा हुआ सामान लूट लिया। इस बात का पता चलने पर शोभनाथ अपनी पत्नी सीता और बेटे अतुल के साथ प्लॉट पर सोमवार को पहुंचे।

आरोप है कि गदियाना के रहने वाले अब्बास, शमशाद, इरफान उसकी पत्नी के साथ करीब 25 लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट की। इसमें जज और उनकी पत्नी घायल हो गए।आरोप हैं कि दबंगों ने जज की पत्नी के सोने की चेन, 1.50 लाख, लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर लूट ली। पत्नी पर तमंचा की बट से जानलेवा हमला किया। जज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी दक्षिणी मनीषा सिंह का कहना है कि दोनों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-