Breaking News

चंद्रग्रहण :यहाँ जानिये समय, कब और कहाँ दिखेगा?सूतक कब से? क्या नहीं करें?आचार्य धीरज याज्ञिक दे रहे संपूर्ण जानकारी

आचार्य धीरज याज्ञिक

कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा आठ नवंबर दिन – मंगलवार को ग्रस्तोदित खग्रास चंद्र ग्रहण भरणी नक्षत्र मेष राशि पर लग रहा है।

यह ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा।
आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण कहां और कब लगेगा तथा कहां दृश्य होगा —
यह ग्रहण उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका में,ऑस्ट्रेलिया में,एशिया में,अटलांटिक महासागर में और प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा।

यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिखाई देगा परन्तु ग्रहण का प्रारम्भ भारत के किसी भी स्थान में नहीं दिखाई देगा क्योंकि चन्द्रोदय होने से पहले ही ग्रहण प्रारंभ हो जायेगा अतः जहां जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय उस स्थान पर ग्रहण दिखना प्रारंभ हो जाएगा और उसी समय से उस स्थान का ग्रहण माना जाएगा।

जानते हैं ग्रहण का सम्पूर्ण समय

भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारंभ दिन – 02:39 मि. से होगा तथा ग्रहण का मध्य काल अपराह्न – 04:029 मि. पर तथा मोक्ष काल सायं – 06:19 मि. पर होगा इस प्रकार यह ग्रहण कुल 3 घंटे 30 मि. का होगा।

भारत में कितने बजे से ग्रहण दिखेगा –

भारत में लगभग अपराह्न – 04:24 मि. से भारत के पूर्वी स्थानों में चंद्रोदय के साथ ही दिखने लगेगा परन्तु संभवतः तब तक वहां ग्रहण का मोक्ष भी हो जायेगा अतः पूर्वी भारत में ग्रहण का मोक्ष ही दिखाई पड़ेगा।

भारत के प्रमुख नगरों में चन्द्रोदय का समय जो कि ग्रहण का समय भी माना जाएगा जो निम्नलिखित है –

प्रयागराज सायं – 05:14 मि.
काशी सायं – 05:10 मि.
भोपाल सायं – 05:36 मि.
बैंगलोर सायं – 05:50 मि.
चेन्नई सायं – 05:39 मि.
कोलकाता सायं – 04:52 मि. (मोक्ष दिखाई देगा )
दिल्ली सायं – 05:29 मि.
मुंबई सायं – 06:01 मि.
देहरादून सायं – 05:22 मि.
हरिद्वार सायं – 05:21 मि.
हैदराबाद सायं – 05:44 मि.
जम्मू-कश्मीर सायं – 05:31 मि.
लखनऊ सायं – 05:16 मि.
नासिक सायं – 05:56 मि.
पटना सायं – 05:01 मि. (मोक्ष दिखेगा )
गया सायं – 05:03 मि. (मोक्ष दिखेगा )
पुणे सायं – 05:58 मि.
उड़ीसा सायं – 05:07 मि. (मोक्ष दिखेगा)
रायपुर सायं – 05:22 मि.
रांची सायं – 05:03 मि. (मोक्ष दिखेगा )
उज्जैन सायं – 05:43 मि.
बड़ोदरा सायं – 05:54 मि.
अहमदाबाद सायं – 05:56 मि.
भावनगर सायं – 05:59 मि.
सायं काल – 05:10 मि. से लेकर इसके बाद के चन्द्रोदय वाले स्थानों में ग्रहण का मोक्ष सायं – 06:19 मि. पर ही होगा जबकि जहां का चन्द्रोदय सायं – 05:10 मि. से पहले का है वहां ग्रहण का मोक्ष क्रमशः और पहले हो जाएगा।

ग्रहण का सूतक

चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण प्रारंभ काल से 9 घंटे पहले से लग जाता है अतः जिस स्थान पर जिस समय ग्रहण का स्पर्श दिखाई देगा उस स्थान पर उसी समय से ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक भी माना जाएगा जैसे प्रयागराज में चंद्रोदय का समय सायं – 05:14 मि. पर है और उसी समय से ग्रहण दृष्ट होगा अतः यहां ग्रहण का सूतक दिन के 09:14 मि. से लग जायेगा इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी माना जाएगा।

सूतक में पालन करने योग्य बातें

अन्य सूतकों की तरह ग्रहण के सूतक में मूर्तियों का स्पर्श करना उनका पूजन करना,भोजन करना,शयन करना,मैथुन करना,क्रोध,शोक,मोह करना,उत्सव मनाना,मंगल कार्य करना,अधिक हंसना,विवाद करना थूकना इत्यादि वर्जित है। सूतक काल में फल,जल,दूध,घी ग्रहण किया जा सकता है।

ग्रहण काल में करने योग्य बातें

ग्रहण के समय मंत्र,यंत्र,तंत्र की सिद्धि,गंगा स्नान,दान अपने इष्ट मंत्र का,गुरु मंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए।

ग्रहण के समय क्या न करें

ग्रहण के सूतक काल में वर्जित समस्त कार्य ग्रहण में भी वर्जित हैं साथ ही ग्रहण के समय मल,मूत्र का त्याग करना,थूकना,भोजन तथा फलादि भी खाना,सोना आदि वर्जित है।

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

यह ग्रहण भरणी नक्षत्र मेष राशि पर लग रहा है।
मेष – घात,वृष – हानि,मिथुन – लाभ,कर्क – सुख,सिंह – माननाश,कन्या – मृत्युतुल्यकष्ट,तुला – स्त्रीपीड़ा,वृश्चिक – सौख्य,धनु – चिंता,मकर – व्यथा,कुंभ – श्री,मीन – क्षति
भरणी नक्षत्र पर हानि एवं कष्ट होगा।

विशेष बातें

बालक,वृद्ध एवं रोगियों को उक्त किसी नियम की आवश्यकता नहीं है।

सूतक एवं ग्रहण के समय समस्त खाद्य पदार्थों में तुलसी पत्र एवं कुशा डालना चाहिए।

ग्रहण एक पुण्यदायी एवं सुख समृद्धि प्रदान करने वाला अवसर है कृपया समस्त सनातन धर्मावलंबी लोग ग्रहण काल में साधना करके मंत्र का जाप,हवन,दान करके पुण्यलाभ प्राप्त करें।ग्रहणकाल में जपा गया मंत्र पुरश्चरण की भांति शीघ्र सिद्ध होता है।
।। सबका मंगल हो ।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
ग्राम व पोस्ट खखैचा प्रतापपुर हंडिया प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-
22:03