Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*05 नवंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वादशी सायं – 05:39 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद रात्रि – 01:14 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – हर्षण रात्रि – 03:22 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का रात्रि – 01:14 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से दिन – 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:34 मि.।
सूर्यास्त – 05:34 मि. ।
व्रत – तुलसी विवाह।
पर्व – तुलसी विवाह।

*आज विशेष -* *प्रातः ही एकादशी पारण,गोवत्स द्वादशी,शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम,चातुर्मास व्रत समाप्त, श्री तुलसी एवं भगवान सालग्राम विवाहोत्सव,श्रीनारायण द्वादशी,गरुड़ द्वादशी,मन्वादि द्वादशी,आज दाल का दान करना उत्तम होता है,रवियोग रात्रि – 01:14 मि. से।*

*कल विशेष -* *श्री वैकुंठ चतुर्दशी व्रत प्रदोष एवं रात्रि व्यापिनी,पंचक समाप्ति रात्रि – 12:59 मि. पर,रवियोग रात्रि – 12:59 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 12:59 मि. से,यायी जययोग दिन – 04:37 मि. तक।*

मेष राशि – आज आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

वृष राशि – आज यात्रा का पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है। राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि – आज संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशि – आज नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि – आज का दिन बहुत ही उत्तम है। ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

मकर राशि – आज राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कुम्भ राशि – आज दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
‌‌ 08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-