Breaking News

काशीपुर :11 जोड़ों का सामूहिक विवाह भव्य समारोह के साथ संपन्न, मां बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था का सराहनीय कार्य, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 नवंबर 2022)

काशीपुर। माँ बाल सुंदरी परिणय संस्था की ओर से चैती मंदिर परिसर में आयोजित छठवें सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वहाँ मौजूद कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधु को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया।

मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री महेशानंद भुवन जोशी समेत ग्यारह पुरोहितों ने मंडप में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन हवन-पूजन सात फेरों के साथ विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया।

रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान से सुबह 11 बजे बैंडबाजों के साथ 11 दूल्हे बारातियों के साथ विवाह करने निकले। बारात में कई धार्मिक झांकियां भी शामिल रही। लोगों ने चीमा चौराहा और पुरानी मंडी के सामने सामूहिक बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारात करीब दो बजे चैती मंदिर परिसर स्थित पंडाल में पहुंचीं।

समिति द्वारा बारातियों व अतिथियों के लिए नास्ते और भोजन का उचित प्रबंध किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एड, महासचिव सुरेश शर्मा, अन्य पदाधिकारियों और दुल्हनों के परिजनों ने बारातियों का स्वागत किया। बारात का नेतृत्व पार्षद अनिल कुमार, नीरज कांडपाल, विजय चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, आनंद सक्सेना आदि ने किया।

चैती मेले के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री की देखरेख में 11 जोड़े वर-वधू परिणय बंधन में बंधे। मां बाल सुन्दरी चैती मेला परिसर में विशाल सामूहिक विवाह समारोह में राहुल राजपूत काशीपुर संग मंजू निवासी गोखपुर( रामपुर) गोविंदा भजवानगला संग काजल निवासी महेशपुरा काशीपुर, शगुन शर्मा जसपुर खुर्द संग पूजा स्वार (रामपुर), अजय संग वर्षा सुल्तानपुर (मुरादाबाद), हेमन्त त्यागी ग्राम मिर्जापुर (बिजनौर) संग तनु त्यागी वैशाली कालोनी काशीपुर, लोकेश सुआवाला धामपुर संग मोनिका बिलारी मुरादाबाद, योगेश कुमार प्रभात कालोनी काशीपुर संग हरजिंदर कौर जसपुर खुर्द, अफजलगड़ निवासी शिवोम संग कविता निवासी चमरवाला नगीना, संजीव कुमार पारका मझरा काशीपुर संग कुंडेसरी निवासी नेहा, खड़कपुर देवी पुरा राजा सैनी संग पीरुमदारा की रीनू सैनी, खड़कपुर देवी पुरा निवासी रोहित कुमार संग वीना कश्यप निवासी कटघर मुरादाबाद समेत नवयुगल ने शादी के अटूट बंधन में बंधकर सात फेरे लिए ।

संस्था अध्यक्ष आनन्द कुमार ने बताया कि नव दंपतियों को डबल बेड, मंगलसूत्र, पाजेब, आलमारी, बड़ा संदूक, लिहाफ गद्दे, सिलाई मशीन, किचन का सामान, ज्वैलरी, श्रृंगार दान, साड़ी, सूट, कलाई घड़ी आदि उपहार भेंट किए गए हैं। समारोह स्थल पर जागरण मंडल के कलाकार बलराम प्रजापति के नेतृत्व में दिल्ली से आए टी सीरीज गायक कुमर आफताब, हल्द्वानी से नए हार्दिक व बिजनौर के राजेंद्र ने भजनों व गीतों की सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति देकर बारातियों का मनमोहा।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि संस्था अब तक 133 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है।

इस मौके पर उद्यमी योगेश कुमार जिंदल प्रधानाचार्या डा कीर्ति पंत, शैलजा गहतौड़ी बी के गुप्ता प्रमोद मिश्रा शक्ति अग्रवाल धर्मेंद्र तुली एडवोकेट,बनवारी लाल तोमर आरडी खान, कौशलेश गुप्ता, स्वतंत्र मेहरोत्रा, बनवारी सिंह, हरिओम तोमर,सुभाष त्यागी सुशील अग्रवाल, अरविंद शर्मा हरीश मठपाल,चौ हासिम अली विनोद चड्ढ़ा हरिओम सिंह तोमर अमीर दूल्हा खान, संजय चौहान समरपाल चौधरी आकाश गर्ग मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-