Breaking News

काशीपुर नगर निगम ने दी नागरिकों को राहत :हाउस टैक्स जमा करने की तारीख बढ़ी, बिना विलम्ब शुल्क के इस तिथि तक जमा करें टैक्स

@शब्द दूत ब्यूरो (01 नवंबर 2022)

काशीपुर । नगर निगम ने शहर के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर हाउस टैक्स जमा करने की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ा दी है।

नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र में निवासरत समस्त गृहकर / व्यावसायिक दाताओं को सूचित किया जाता है कि नगर निगम द्वारा 31 अक्टूबर तक बिना विलम्ब शुल्क के जमा कराये जाने वाले गृहकर / व्यावसायिक कर की अवधि नगर निगम बोर्ड / कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन की प्रत्याशा में 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

नगर आयुक्त ने सभी करदाताओं से अपील की है कि इस छूट की अवधि में बिना विलम्ब शुल्क के गृह कर जमा कर लाभ उठा सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-