Breaking News

काशीपुर :’रोटरी कॉर्बेट अध्यक्षा डॉ० दीपिका सम्मानित ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने दिया अवार्ड

@शब्द दूत ब्यूरो(01 नवंबर 2022)

काशीपुर। आगरा ताज होटल एंड कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित रोटरी फाउन्डेशन डिनर ‘अर्पण-द-गिविंग’ में रोटरी फाउन्डेशन में योगदान के लिये डिस्ट्रिक्ट के रोटेरियन्स को सम्मानित किया गया।

मेजर डोनर्स को सम्मानित किये जाने के क्रम में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट की अध्यक्षा डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय को भी सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ए०के०एस०, रो० पवन अग्रवाल की  उपस्थिति में मिस इंडिया ( 2017 ) एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुश्री मानुषी छिल्लर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न समारोह में सम्पूर्ण डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं रोटेरियन्स ने शिरकत की। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी रो० प्राची अग्रवाल, रो० शरत चन्द्रा, रो० किशोर कतरू, रो० नीरव अग्रवाल, रो० विवेक गर्ग, रो० आलोक चतुर्वेदी, रो० विनय कृष्ण, रो० देवेन्द्र जिन्दल, इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल, रो० योगेश जिन्दल, रो० मुक्ता सिंह, रो० राज मेहरोत्रा, रो० सुरूचि सक्सेना, रो० अतुल असावा, रो० राजीव खरबन्दा, रो० विनीत अग्रवाल, रेखा जिन्दल, संगीता मेहरोत्रा, सुधा जिन्दल, सोनल बंसल आदि उपस्थित रहे ।

इस हेतु डॉ० दीपिका ने डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो० पवन अग्रवाल जी के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-