Breaking News

तिहरे हत्याकांड से दहशत :जिला पंचायत सदस्य समेत मां और पत्नी की अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या, हत्यारे फरार

तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गये हैं

@शब्द दूत ब्यूरो(31 अक्टूबर 2022)

बदायूं। पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य समेत उनकी मां और पत्नी की घर में घुसे अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड से वहाँ सनसनी फैल गई। हत्यारे दो बाइकों से आये थे जिनकी संख्या चार बताई गई है।

जानकारी मिली है कि देर शाम आज उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव निवासी राकेश गुप्ता (उसावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और मौजूदा सपा से जिला पंचायत सदस्य) अपने घर पर थे। तभी कुछ अज्ञात लोग  घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में  पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की मौत हो गई। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

इस तिहरे हत्याकांड के पीछे प्राथमिक जानकारी के अनुसार राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-