Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*28 अक्टूबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तृतीया दिन – 12:33 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – अनुराधा दिन – 01:29 मि. तक उपरांत ज्येष्ठा।
योग – सौभाग्य दिन – 07:51 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि – 11:32 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – 01:29 मि. से है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:29 मि.।
सूर्यास्त – 05:39 मि. ।
व्रत – वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी‌,तीन दिवसीय सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रतारंभ।
पर्व – तीन दिवसीय सूर्यषष्ठी (डाला छठ)।

आज विशेष

वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी‌ व्रत,नाग नथैया श्रीकृष्ण लीला तुलसीघाट काशी में,तीन दिवसीय सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रतारंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 01:29 मि. तक,रवियोग दिन – 01:29 मि. से,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 11:32 मि. से।

*कल विशेष

सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत,पर्व का दूसरा दिन,रवियोग दिन – 12:09 मि. तक,शनि रिक्ता के संयोग से सिद्धयोग एवं स्वर्ग की भद्रा दिन – 10:32 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है।आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में निखार आएगा। नए संपर्क भी बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।

वृष राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।अधूरे कार्य संपन्न होंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें।

मिथुन राशि – आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।

कर्क ‌राशि – आज मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है। मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।

सिंह राशि – आथ मानसिक रूप से बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे।जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।

तुला राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें।

धनु राशि – आज दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि – आज प्रत्येक काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को लाभदायक वाले सौदे होंगे।

कुंभ राशि – आज धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।

मीन राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सावधानी पूर्वक कार्य सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-