Breaking News

बाजपुर:सीएनजी सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्टूबर, 2022)

बाजपुर की पट्टी सुल्तानपुर में सीएनजी सिलेंडरो से भरे ट्रक के पलटने  से भीषण आग लग गई और ट्रक देखते ही देखते आग का गोला बन गया। आग की चपेट में आने से पास के एक ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक सीएनजी सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते समय बिजली के खंभों से टकरा गया। जिससे सिलेंडरो ने आग पकड़ ली। जिसके कारण ट्रक आग का गोला बन गया। इस दौरान पास के एक ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई।

ट्रक में आग लगी देखी आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ पुलिस ने आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलने कहा।

बाजपुर कोतवाली के मुताबिक आग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर करवाया और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-