Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*23 अक्टूबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – त्रयोदशी सायं – 05:08 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दिन – 02:42 मि. तक उपरांत हस्त।
योग – ऐन्द्र सायं – 05:09 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की सायं – 05:08 मि. से रात्रि शेष – 05:08 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:25 मि.।
सूर्यास्त – 05:43 मि. ।
व्रत – मासशिवरात्रि,श्री हनुमज्जयन्ती,नरक चतुर्दशी।
पर्व – श्री हनुमज्जयन्ती,नरक चतुर्दशी।

आज विशेष

मासशिवरात्रि व्रत,नरक चतुर्दशी,श्री हनुमज्जयन्ती मेष लग्न सायंकाल – 05:02 मि.से रात्रि – 06:40 मि. तक,सायंकाल नरक के उद्देश्य से चार मुखी तिल का दीपदान,प्रातः साभ्यंग स्नान,श्री यमराज जी का तर्पण,काली उरद का दान एवं भोजन,शरीर में तिल के तेल का लेपन करने से रोग नाश,राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 02:42 मि. तक उपरांत रविवार एवं हस्त नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग,पूर्व दिशा में बुधास्त।

कल विशेष

दीपावली प्रदोषकाल व्यापिनी अमावस्या में,सायंकाल में मंदिरों,तीर्थों,आश्रम,घर आदि स्थानों में दीपदान,प्रातः श्री हनुमानजी का दर्शन,प्रदोषकाल एवं स्थिर लग्न में श्री लक्ष्मी,श्री गणेश,श्री कुबेर आदि का पूजन,स्थिर लग्न रात्रि – 06:36 मि. से 08:37 मि. तक है।प्रदोषकाल सायं – 05:30 मि. से 06:36 मि. तक।रात्रि में महानिशा पूजा,श्री महाकाली पूजन,शेष रात्रि दरिद्र निस्सारण (दरिद्र खदेड़ना),गोत्रिरात्रि व्रत समाप्त,स्वाति नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 01:59 मि. पर,महावीर स्वामी निर्वाण दिवस।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन शुभ है। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते है।

वृष राशि – आज दिन मिश्रित फलदाई है। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि – आज दिन शुभ है। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। अपनी जिम्मेदारी से न भागे। कार्य संभल कर करें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि – आज दिन अच्छा नहीं है। आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

तुला राशि – आज दिन ठीक है। आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन शुभ नहीं है। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावा एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

धनु राशि – आज दिन ठीक है। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है। अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुम्भ राशि – आज दिन मिश्रित फल देगा। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

मीन राशि – आज दिन मिश्रित फलदाई है।अपने भरोसे पर काम करें दुसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :पांच सड़कों के निर्माण को 3.40 करोड़ रूपये स्वीकृत करने पर महापौर दीपक बाली ने सीएम धामी का जताया आभार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2025) काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-