@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । ये खबर आम जनता के काम की भले ही न हो पर आमजन की सुरक्षा में तत्पर पुलिस की समस्या को जरूर उजागर करती है।
बात करते हैं काशीपुर कोतवाली पुलिस के कर्मचारियों की एक समस्या की। यहाँ पुलिस की बैरक के पीछे बने शौचालय की दुर्दशा देखकर स्वच्छता अभियान को प्रेरित करते प्रशासन व पुलिस अधिकारी अपने ही परिसर में बने शौचालय की बदहाली की बात किससे कहें।
नाम न बताने की शर्त पर अनुशासन की वजह से कोतवाली पुलिस के कर्मचारियों ने शब्द दूत को जब यहाँ का शौचालय दिखाया तो वहाँ स्वच्छता अभियान दम तोड़ता नजर आया। उनक कहना है कि पिछले कई माह से कोतवाली परिसर का यह शौचालय इसी स्थिति में है। जिस वजह से यहाँ काफी दिक्कतें आती हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal