@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2022)
केदारनाथ से फाटा आ रहे हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना मौसम की खराबी के चलते हुई। जिस समय यह दुर्घटना हुई हेलीकॉप्टर में छह तीर्थयात्री और पायलट थे। सभी की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त भी हो गई है।
आज सुबह आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग के पास फोन पर सूचना आई कि देव दर्शनी (गरुड़ चट्टी) के समीप एक हैलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा एस०डी०आर०एफ० / एन०डी०आर०एफ० / वाई०एम०एफ० / डी०डी०आर०एफ० टीम तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई जहाँ सातों शव बरामद हुये हैं।
इस हादसे में अनिल सिंह पायलट उम्र 57 वर्ष, निवासी- महाराष्ट्र, पूर्वा रामानुज उम्र 26 वर्ष, निवासी- गुजरात, क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष, निवासी- गुजरात, ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष, निवासी- गुजरात, सुजाता, प्रेम कुमार उम्र- 56 वर्ष, निवासी- तमिलनाडू उम्र- 63 वर्ष, निवासी- तमिलनाडू कला उम्र- 60 वर्ष, निवासी- तमिलनाडु की मौत हुई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal