Breaking News

स्कूल बस में फंसा विशालकाय अजगर, देखिए खौफनाक वीडियो

विशालकाय अजगर अगर स्कूल की छुट्टी के अतिरिक्त किसी अन्य दिन में बस में फंसता तो बच्चों को खतरा हो सकता था

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अक्टूबर 2022)

रायबरेली। एक स्कूल बस के इंजन में फंसे विशालकाय अजगर को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि मामला रविवार को सामने आया। इस कारण बच्चों को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं थी।

जानकारी के अनुसार रेयान पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को  गांव में खड़ी थी। सोमवार को सुबह उसे बच्चों को लेने के लिए जाना होता है। शनिवार की शाम को वाहन में ग्रामीणों ने बकरी का बच्चा खाने के बाद अजगर को वाहन में चढ़ते हुए देखा। इसके बाद इस मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी गई। जब वाहन को देखा तो अजगर उसके इंजन में फंसा हुआ था। मामले की जानकारी लगते ही सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम की टीम को बुलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला जा सका।

तब वाहन को किसी तरह से स्कूल के सामने लाकर खड़ा किया गया और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। किसी तरह से मौके पर पहुंची टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद में अजगर का रेस्क्यू किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-