@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । पूर्व सेनानी एकता समिति काशीपुर द्वारा क्षेत्रीय वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के उपलक्ष श्रीमद्भागवत पुराण यज्ञ बैठक संपन्न हुई।
काशीपुर। पूर्व सेनानी एकता समिति काशीपुर संगठन की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन देश रक्षा हेतु जिन रणबांकुर वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी वीरता को याद करने हेतु श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ को करने का संकल्प लिया है।
पूर्व सैनानी एकता समिति संगठन के सभी सदस्य इस बैठक में शामिल हुये। सभी सदस्यों के सुझाव और विचारों के आधार पर इस यज्ञ की रूप रेखा तैयार की गई। जिसके अनुसार कार्यक्रम को आयोजित किया जायेगा तथा क्षेत्रीय जनता का भी बड़े पैमाने पर इस यज्ञ में पूर्ण सहयोग लिया जायेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal