Breaking News

काशीपुर के लिए एक अच्छी खबर :बाजपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास स्वीकृत, 3.94 करोड़ की लागत से होगा निर्मित, विधायक चीमा ने दी जानकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । बाजपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है।

भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ये जानकारी आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। विधायक चीमा ने बताया कि रेलवे मंत्री से नई दिल्ली में उन्होंने इस संदर्भ में मुलाकात की थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तीन करोड़ चौरानवे लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर रेल खंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 39 पर प्रिया मॉल के पास अंडरपास का डिजाइन स्वीकृत किया है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने इस अंडरपास के लिए 3.94 करोड़ रुपये रेलवे के राजस्व में क्रेडिट करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है।

विधायक चीमा ने कहा कि जल्द ही इस अंडरपास का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे काशीपुर की जनता को काफी सुविधायें मिलेंगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी ने भी अंडरपास स्वीकृत किए जाने पर हर्ष जताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-